आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवाएं बहाल
खण्डवा 8 मार्च, 2021 - छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम चमाटी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ममता तिरोले को आंगनवाड़ी केन्द्र संचालन में अनियमितता बरतने व कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर द्वारा पद से पृथक करने की कार्यवाही की गई थी। इस आदेश के विरूद्ध आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में अभ्यावेदन प्रस्तुत किया, जिस पर उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया। इस आदेश के आधार पर परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा छैगांवमाखन द्वारा कार्यकर्ता श्रीमती तिरोले को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करने की अनुमति दी गई है।
No comments:
Post a Comment