AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 12 March 2021

रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

 रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

खण्डवा 12 मार्च, 2021 - खंडवा डायोसिस समाज सेवा संस्था के निर्देषक फादर जयन अलेक्स द्वारा शुक्रवार को रक्तदान षिविर का आयोजन किया गया। जहां पर रक्तदान संग्रह वाहन में जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम डॉ. साकेत और लेब टेक्निषियन वीरेन्द्र, दीपक ढाक्से, कन्हैया भलराय द्वारा 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, डायोसिस समाज सेवा संस्था के बिषप ए.ए.एस. दुर्रई राज, रामसिंह रावत व अन्य नागरिक उपस्थित थे। फादर जयन अलेक्स रक्तदान के साथ ही कुल 32 महिला और पुरूषों ने बढ ़चढ़ कर रक्तदान किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि 18 से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसका वजन 45 किलोग्राम या उससे अधिक है वह रक्तदान कर सकता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से व्यक्ति को कभी भी कमजोरी नहीं आती है।

No comments:

Post a Comment