AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 12 March 2021

मासिक किराये पर टेक्सी लगाने के लिए 19 मार्च तक करें आवेदन

 मासिक किराये पर टेक्सी लगाने के लिए 19 मार्च तक करें आवेदन

खण्डवा 12 मार्च, 2021 -  जिला जनसम्पर्क कार्यालय खण्डवा में मासिक किराये के आधार पर टेक्सी लगाई जाना है। इसके लिए इच्छुक वाहनस्वामी जिला जनसम्पर्क कार्यालय में 150 रूपये जमा कर 18 मार्च तक शाम 5 बजे तक निविदा फार्म प्राप्त कर सकते है। भरी हुई निविदाएॅं 19 मार्च को अपरान्ह 3 बजे जमा की जा सकती है तथा उसी दिन अपरान्ह 4 बजे उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जायेगी। आवेदन के साथ जनसम्पर्क आयुक्त के नाम 10 हजार रूपये का बैंक ड्राफ्ट या बैंक गारंटी संलग्न करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में जिला जनसम्पर्क कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment