बुधवार को 24 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं
खण्डवा 17 मार्च, 2021 - बुधवार को 24 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव एवं 334 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिले में अब कुल 2511 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है व 78040 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के कुल 88 एक्टिव केस है। गत चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 2 मरीजों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। जिले में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर अब तक कुल 2360 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। डॉ. शर्मा ने बताया कि बुधवार को कुल 182 मरीजों के सेम्पल लिए गए है।
No comments:
Post a Comment