Monday, 15 March 2021

सोमवार को 14 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

 सोमवार को 14 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

खण्डवा 15 मार्च, 2021 - सोमवार को 14 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव एवं 168 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिले में अब कुल 2469 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है व 77522 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना संक्रमण के कुल 58 एक्टिव केस है। गत चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 9 मरीजों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। जिले में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर अब तक कुल 2348 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। डॉ. शर्मा ने बताया कि सोमवार को कुल 126 मरीजों के सेम्पल लिए गए है। 

No comments:

Post a Comment