AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 February 2021

उत्कृष्ट स्कूल की कु.मनीषा का रियलिटी शो ‘‘भाव्यांजलि‘‘ के लिए हुआ चयन

 उत्कृष्ट स्कूल की कु.मनीषा का रियलिटी शो ‘‘भाव्यांजलि‘‘ के लिए हुआ चयन 

खण्डवा 9 फरवरी, 2021 - राष्ट्रीय टीवी चैनल ‘‘दिशा‘‘ पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘‘भाव्यांजलि-धरोहर संगीत की“ के लिए उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा की ग्राम कालमुखी की निवासी छात्रा मनीषा पिता रघुराज पंवार का चयन टॉप-30 में हुआ है। मनीषा कक्षा 12वीं में गणित संकाय में अध्ययनरत है। संस्था प्राचार्य श्री आर. के. सेन ने बताया कि इस कार्यक्रम के ऑडिशन सम्पूर्ण भारत में आयोजित किये जाते हैं। टीवी शो ‘‘भाव्यांजलि‘‘ का उद्देश्य कलाकारों को बगैर किसी की नकल किये, नई मौलिक रचनाओं और प्रस्तुति के साथ उनकी स्वयं की प्रतिभा को निखारने का एक वृहद् मंच प्रदान करना है। 

  छात्रा मनीषा पंवार ने बताया कि उसने भाव्यांजलि शो हेतु पहला ऑडिशन खंडवा में दिया था, उसके बाद दूसरा स्टूडियो राउंड में ऑनलाइन चयन हुआ था। मनीषा का तीसरे चेलेंजर राउंड, जिसका ऑडिशन इंदौर में हुआ था, में भी चयन हुआ। श्री सेन ने बताया कि कुल 2000 प्रतिभागियों में से संस्था की छात्रा का चयन टॉप-30 में हुआ है। मनीषा ने बताया कि अगले राउंड में उसका ऑडिशन अहमदाबाद, गुजरात में किया जायेगा और उसे ऑडिशन शो के महागुरु पद्मश्री अनूप जलोटा के समक्ष अपनी प्रस्तुति देना होगी, जिसका कि प्रसारण भाव्यांजलि रियलिटी शो, दिशा चेनल के साथ-साथ कई अन्य सेटेलाइट चेनल्स पर किया जावेगा।  

No comments:

Post a Comment