AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 9 February 2021

बुनकर व हस्तशिल्प संबंधी प्रशिक्षण हेतु 15 फरवरी तक प्रस्ताव भेजें

 बुनकर व हस्तशिल्प संबंधी प्रशिक्षण हेतु 15 फरवरी तक प्रस्ताव भेजें

खण्डवा 9 फरवरी, 2021 -  हाथकरघा एवं हस्तशिल्प संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा कौशल एवं तकनीकी विकास योजना 2021 के तहत हाथकरघा, हस्तशिल्पियों को बुनयादी प्रशिक्षण व कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्नत हाथकरघे, सहायक उपकरण, प्रीलूम-पोस्टलूम फेसिलिटी, रंगाई उपकरण एवं हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से संबंधित उपकरण आदि के लिये जिले में संचालित बुनकर, औद्यौगिक समितियां, स्वसहायता समूह, उद्यमी, ऐसी अशासकीय पंजीकृत संस्थाएं जो बुनकरों, शिल्पियों, उद्यमियों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की गतिविधियों में संलग्न हो प्रशिक्षण के लिए हस्तशिल्प कार्यालय को अपना प्रस्ताव 15 फरवरी तक भेज सकती हैं। प्रशिक्षण देने की इच्छुक संस्थायें विस्तृत जानकारी के लिए हाथकरघा ग्रामोद्योग शाखा जिला पंचायत खण्डवा में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकती है। 

No comments:

Post a Comment