Thursday, 4 February 2021

टोल फ्री नंबर डायल कर आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों की जानकारी लें

 टोल फ्री नंबर डायल कर आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों की जानकारी लें

खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - शासन की महत्वाकांक्षी आयुष्मान निरामयम् जन आरोग्य योजना के हितग्राही अपना ईलाज करवाने हेतु अस्पताल व अन्य संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नं. 14555 एवं 18002332085 तथा वेबसाइट hospitalpmjay.gov.in में प्राप्त कर सकते हैं। आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार के लिए अधिकृत अस्पतालों की सूची में शामिल प्रमुख अस्पतालों में एम.वाय. हॉस्पिटल इंदौर, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज इंदौर, श्री अरविंदों इंस्टीटियूट ऑफ मेडिकल साइंस इंदौर तथा शासकीय कैंसर हॉस्पिटल इंदौर, जयप्रकाश जिला चिकित्सालय भोपाल, चिरायु मेडिकल कॉलेज भोपाल, एम्स भोपाल, हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल, कमला नेहरू हॉस्पिटल भोपाल, एपेक्स हॉस्पिटल भोपाल, भोपाल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर भोपाल, मेट्रो हॉस्पिटल एवं कैंसर रिसर्च सेंटर जबलपुर, सुपर स्पेस्लिटी हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज जबलपुर, सिटी हॉस्पिटल जबलपुर, सहित अन्य प्रमुख हॉस्पिटल शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment