Thursday, 4 February 2021

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता निलंबित

 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता निलंबित

खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र नर्मदा नगर की ए.एन.एम. श्रीमती सावित्री दुबे द्वारा पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा निहित किया गया। 

No comments:

Post a Comment