राजस्व, पुलिस, पंचायत व नगरीय निकायों के कर्मचारियों का कोविड टीकाकरण शुरू
खण्डवा 8 फरवरी, 2021 - जिले में सोमवार से राजस्व, पुलिस, पंचायत विभाग और नगर पालिका निगम व नगर पंचायत के कर्मचारियों का कोविड वैक्सीनेशन प्रारंभ हुआ। पहले दिन सोमवार को जिला अस्पताल परिसर में बनाए गए 5 टीकाकरण केन्द्रों तथा ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन, खालवा, हरसूद, पंधाना, पुनासा, मून्दी, सिविल अस्पताल औंकारेष्वर में कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न राजस्व कार्यालयों के कर्मचारियों को टीके लगाये गये है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि 10, 11 व 13 फरवरी को भी राजस्व, पुलिस, पंचायत विभाग और नगर पालिका निगम व नगर पंचायत के कर्मचारियों का कोविड वैक्सीनेशन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए कर्मचारियों को मेसेज भेजे जा रहे है। मेसेज अनुसार बताई गई तारीख व समय पर संबंधित कर्मचारी अधिकारी उपस्थित होकर टीका लगवा सकते है। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों से अपील की है कि निर्धारित तिथि पर आकर टीकाकरण अवश्य करा लें तथा टीकाकरण के बाद मॉस्क, सेनेटाइजर व दो गज की दूरी के प्रावधानों का पालन अवश्य करें। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन शतप्रतिषत असरदार है।


No comments:
Post a Comment