Monday, 8 February 2021

खण्डवा में 9, हरसूद में 10 व पुनासा में 12 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला

 खण्डवा में 9, हरसूद में 10 व पुनासा में 12 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला 

खण्डवा 8 फरवरी, 2021 - जिला रोजगार कार्यालय एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वधान में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, जिसमें निजी कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया जायेगा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि ये रोजगार मेले जनपद पंचायत खण्डवा में 9 फरवरी, हरसूद में 10 फरवरी, छैगांवमाखन जनपद में 11 फरवरी तथा पुनासा में 12 फरवरी को आयोजित किए जायेंगे। ये सभी रोजगार मेले प्रातः 10 बजे से जनपद कार्यालय परिसर में आयोजित होंगे। इसके लिए इच्छुक युवा जो कि 5 वी, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास हो सभी तरह के युवा रोजगार मेले में शामिल हो सकते है। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। चयनित होने पर युवाओं को होस्टल, केन्टीन सुविधा, कर्मचारी भविष्य निधि, डिस्पेंसरी, खेलकूद, बोनस, छुट्टिया एवं अन्य सुविधाएं कम्पनी द्वारा दी जायेगी। 

इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेज आधार, कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, परिचय पत्र, राशनकार्ड, बीपीएल कार्ड यदि हो तो उनकी फोटो प्रतियां एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नियत तिथि व समय पर उपस्थित होकर कम्पनियों में रोजगार प्राप्त कर सकते है। भर्ती कम्पनियों द्वारा अपनी शर्तो पर की जाएगी, साक्षात्कार के समय कम्पनी से सभी जानकारी स्वयं प्राप्त करें। इसके लिए आपको कोई मार्ग व्यय नहीं दिया जाएगा। कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवेदकों को मास्क लगाना अनिवार्य है। बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment