Saturday, 6 February 2021

खारकला में युवा संसद कार्यक्रम सम्पन्न

 खारकला में युवा संसद कार्यक्रम सम्पन्न


खण्डवा 6 फरवरी, 2021 - खालवा विकासखण्ड के ग्राम खारकला में आस पड़ोस में ‘‘युवा संसद‘‘ कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम माँ सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्वलित करते हुए सरस्वती वंदना की गई। प्रारंभ में रामेश्वर मलगाया ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को करियर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता के दौरान प्रश्न - प्रतिप्रश्न किये गए जिसमें सभी युवाओं ने बढ़ चढ़ भाग लिया और अपने  अपने विचार भी व्यक्त किए। जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक ने बताया कि नेहरु युवा केंद्र संगठन के साथ जुड़ कर राष्ट्र निर्माण में युवा अपनी भूमिका निभा सकते है। कार्यक्रम के अंत में “केच द रेन”’ कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों के द्वारा विशाल जल जागरूकता रेली आयोजित की गई, जो कि ग्राम खार के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में श्री रामेश्वर मलगाया, श्री राजेश मालवीय, श्री महेश नायक जिला विधिक प्राधिकरण खंडवा, श्री जय प्रकाश मालवीय समाजसेवी, विशाल उपाध्याय शिक्षक, अशोक सोनी शिक्षक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नसरीन परवीन ने किया।

No comments:

Post a Comment