राजस्व,पुलिस, नगरीय निकाय के कर्मचारियों का कोविड वैक्सीनेशन 8 से होगा
खण्डवा 6 फरवरी, 2021 - आगामी 8 फरवरी से राजस्व, पुलिस, पंचायत विभाग और नगर पालिका निगम व नगर पंचायत के कर्मचारियों का कोविड कोरोना वैक्सीन टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में स्थित मेडिकल कॉलेज के बी ब्लॉक में 5 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन, खालवा, हरसूद, किल्लौद, पंधाना पुनासा, मून्दी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर तथा सिविल अस्पताल औंकारेष्वर में भी एक-एक टीकाकरण केन्द्र बनाये गये है। इन टीकाकरण केन्द्रों पर 8 फरवरी, 10 फरवरी, 11 फरवरी व 13 फरवरी को टीके लगाये जायेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को मेसेस भेजा जायेगा मेसेज आने बाद समयानुसार टीकाकरण केन्द्र पर कोविड वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए पहुंचना होगा। कोरोना वैक्सीन प्रथमिकता क्रम के आधार पर लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन शतप्रतिषत असरदार है फिर भी अपने आपको और अपने प्रियजनों-सहकर्मियों को सुरक्षित रखने के लिये मास्क लगाना, दो गज की दूरी रखना और बार-बार सेनेटाईजर या साबुन से अपने हाथोें को धोना जैसी आदतों का पालन करना चाहिए।
No comments:
Post a Comment