Thursday, 4 February 2021

नेहरू युवा केन्द्र में युवा स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

 नेहरू युवा केन्द्र में युवा स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - युवाओं की ऊर्जा एवं क्षमताओं का उपयोग राष्ट्रनिर्माण की गतिविधियों में करने के उद्देश्य से नेहरू युवा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवकों की भर्ती की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित है। इस पद पर नियुक्त होने वाले युवाओं को समाजसेवक के रूप में तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, लिंगभेद जैसी अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं जरूरत पड़ने पर विभागीय कार्याें एवं विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों का सम्पादन करना होगा। नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक ने बताया कि इच्छुक युवा कम से कम 10 वीं कक्षा पास होना चाहिए। आवेदक की आयु 1 अप्रैल 2021 को 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। स्कूल कॉलेज में अध्ययनरत नियमित छात्र राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवकों के लिए पात्र नहीं होगें। उन्होंने बताया कि आवेदक सम्बधित विकासखण्ड का निवासी होना चाहिए। आवेदक को साक्षात्कार तिथि पर समस्त मूल प्रमाण-पत्र चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।  

जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा ने बताया कि जिले में प्रत्येक विकासखण्ड से 2-2 एवं कार्यालयीन कम्प्यूटर कार्य के लिए कुल 2, इस तरह कुल 16 स्वयं सेवक तैनात किये जावेगे। चयनित युवाओं को मानदेय के रूप में रू. 5000/- प्रतिमाह सभी भत्तों सहित दिए जायेंगे। इनका अधिकतम कार्यकाल 2 वर्ष होगा। उन्होंने बताया कि यह कोई स्थायी रोजगार नहीं है और आवेदक सरकार से रोजगार के लिए कोई अधिकारिक व कानूनी कार्यवाही का अधिकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि युवा स्वयं सेवकों के पद के लिए आवेदन हेतु विभाग की बेबसाईट www.nyks.nic.in  पर ऑनलाईन आवेदन करना होगा तथा इस योजना के विवरण, आवेदन, प्रोफार्मा आदि के लिए जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र,खण्डवा के संेंट जोसफ स्कूल के आगे, गणेष तलाई स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। नेहरू युवा केन्द्र का ईमेल एड्रेस nykkhndwa@gmail.com है। आवेदक को ऑनलाईन आवेदन के पश्चात् आवेदन की एक प्रति के साथ समस्त शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक, एन.सी.सी., एन.एस.एस., सामाजिक गतिविधियों, आधारकार्ड, निवास प्रमाण पत्र सहित कार्यालय में प्रस्तुत करना होगी।

No comments:

Post a Comment