5 वीं एवं 8 वीं की बोर्ड पैटर्न स्वाध्यायी परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित
खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित की जाने वाली 5 वीं एवं 8 वीं की बोर्ड पैटर्न स्वाध्यायी परीक्षा 2021 के ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। किसी विषम परिस्थिति के कारण कुछ बच्चे कक्षा 5 वीं अथवा 8 वीं की परीक्षा पूर्ण नहीं कर पाते है और वे क्रमशः 11/14 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेते है साथ ही किसी शाला (प्राथमिक/माध्यमिक) में दर्ज नहीं होते अथवा प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने के पूर्व ही शाला का त्याग कर देते है। कालान्तर में उन्हें रोजगार के अवसर आदि हेतु कक्षा 5 वीं एवं 8 वी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इसके लिये शासन के निर्देशानुसार बोर्ड पेटर्न पर कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं की स्वाध्यायी परीक्षा वर्ष 2021 हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र प्रारंभ है। ऐसे छात्र जो कक्षा 5 वीं एवं 8 वीं की परीक्षा में सम्मिलित होना चाहते है, वे एम.पी.ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन कर सकते है। यह परीक्षा माह जून 2021 में होना संभावित है।
No comments:
Post a Comment