स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आगामी 8 फरवरी को
खण्डवा 4 फरवरी, 2021 - नगरीय निकायों व पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2021 के संबंध में विचार विमर्श करने के लिए जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक 8 फरवरी को आयोजित की जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि यह बैठक कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12ः30 बजे आयोजित होगी। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए सूचित किया गया है।
No comments:
Post a Comment