स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने वीडियो कॉल कर 3 महिला मरीजों से की बात
सना,वन्दना व अंशु से स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की
खण्डवा 8 फरवरी, 2021 - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को अपने मोबाईल से वीडियो काल कर सीधा संवाद किया। स्वास्थ्य मंत्री ने विडियो काल के माध्यम से जिला अस्पताल व लेडी बटलर में भर्ती मरीजों से उनके हाल चाल पूछे और अस्पताल में उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत को वीडियो कॉल कर अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात कराने के निर्देश दिए। डॉ. जुगतावत ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी से अस्पताल में भर्ती महिला मरीज वन्दना पति अर्जुन पाटीदार निवासी ग्राम सिरसौद से बात करवाई। वंदना ने बताया कि उसका सीजर ऑपरेशन हुआ है। वंदना ने बताया कि जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है सभी तरह का ईलाज निःषुल्क हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने अस्पताल में भर्ती एक अन्य महिला सना पति अमीर निवासी भामगढ़ विकासखंड खंडवा से बात की गई इस दौरान सना ने बताया कि उसे सीजर ऑपरेशन से बच्चा हुआ है, लेडी बटलर अस्पताल में अच्छी तरह से सभी निःषुल्क ईलाज हो रहा है। सना ने बताया कि यहां चिकित्सक व स्टॉफ का मरीजों के प्रति व्यवहार अच्छा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने इस दौरान एस.एन.सी.यू. में भर्ती एक नवजात बच्चे की मां श्रीमती अंषु विवेक जयसवाल निवासी आषापुर विकासखंड खालवा से भी विडियो काल पर बात की। महिला ने बताया कि मेरा बच्चा यहां पर 25 दिन से भर्ती है और यहां डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों द्वारा अच्छी तरह से देखरेख की जा रही है और निःषुल्क ईलाज किया जा रहा है, बच्चे के स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है।

No comments:
Post a Comment