AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 8 February 2021

मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति संबंधी फार्म 15 तक जमा करें

 मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति संबंधी फार्म 15 तक जमा करें

खण्डवा 8 फरवरी, 2021 - नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जारी मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2021 कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी 2021 की स्थिति में दावा आपत्ति के आवेदन पत्र 8 फरवरी से 15 फरवरी तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, नगर निगम कार्यालय, नगर परिषद कार्यालय तथा वार्डो एवं जनपद पंचायत कार्यालय तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के मुख्यालयों में प्राप्त किये जायेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि जिस मतदाता की आयु 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वह अपना जन्म प्रमाण पत्र, निवासी पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज देकर अपना नाम निर्वाचक नामावली में संबंधित प्राधिकृत कर्मचारी के पास जुड़वा सकते है। उन्होंने बताया कि फोटो रहित प्रारूप मतदाता सूची वेबसाइट www.mplocalection.gov.in  पर अपलोड कर दी गई है, जिसे मतदाता इस वेबसाइट पर अवलोकन कर यथेष्ट कार्यवाही कर सकता है। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंघाड़े ने बताया कि नगर निगम खण्डवा के 50 वार्डो में प्रति वार्ड में एक प्राधिकृत कर्मचारी नियुक्त किया गया है तथा नगर परिषद पंधाना तथा मूंदी में 15 एवं ओंकारेश्वर व छनेरा में 5 प्राधिकृत कर्मचारी नियुक्त किये गये है। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत खण्डवा, पंधाना, पुनासा , छैगांवमाखन, हरसूद, बलड़ी एवं खालवा के प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राधिकृत कर्मचारी नियुक्त किये गये है, जिनके द्वारा नाम जोड़ने, विलोपित करने, संशोधित करने के फार्म प्रदाय किये जायेंगे। जो भी व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना, विलोपित करना या संशोधित करवाना चाहता है, वे निर्धारित फार्म प्राप्त कर भर सकते है। उन्होंने बताया कि दावे आपत्ति 8 फरवरी से 14 फरवरी तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तथा 15 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे तक अपने दावे आपत्ति के आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। 

No comments:

Post a Comment