AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 2 January 2021

‘‘हैलो आशा‘‘ फोन इन कार्यक्रम आकाशवाणी से 5 जनवरी को प्रसारित होगा

 ‘‘हैलो आशा‘‘ फोन इन कार्यक्रम आकाशवाणी से 5 जनवरी को प्रसारित होगा

खण्डवा 2 जनवरी, 2021 - हैलो आशा फोन इन कार्यक्रम ’’आयुष्मान भारत निरामयम एवं अन्य योजनाओं’’ पर दिनांक 5 जनवरी 2021 मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आकाशवाणी भोपाल से प्रसारित किया जायेगा। कार्यक्रम प्रसारण के दौरान श्रोता आकाषवाणी के फोन नम्बर 0755-2660902, 2660903 पर सवाल पूछ सकते है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने निर्देश दिए हैं कि सभी आशा कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनें तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिए प्रेरित करें।  

No comments:

Post a Comment