Thursday, 17 December 2020

आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के गोल्डन कार्ड तैयार किए जायें

 आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के गोल्डन कार्ड तैयार किए जायें

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बैठक में दिए निर्देश

खण्डवा 17 दिसम्बर, 2020 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बीएमओ और सीडीपीओ और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत की संयुक्त बैठक लेकर आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राही गोल्डन कार्ड बनाने के लिए सभी को निर्देष दिये। ग्राम स्तर पर, ग्राम पंचायत, कियोस्क सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों पर पात्र हितग्राहियों का कार्ड बनाये जा रहे है। उन्होंने बैठक में कहा कि प्रतिदिन बनाये गए कार्ड की समीक्षा की जावे और अवगत करावें। सभी बीएमओ को एक सप्ताह में दिये गए लक्ष्य अनुसार आयुष्मान कार्ड बनवाया जाना सुनिष्चित करें इसके लिए आषा, ए.एन.एम. स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुपरवाईजर अपने-अपने क्षेत्र के हितग्राहियों को चिन्हित सेंटर पर आवष्यक दस्तावेज परिवार की समग्र आई.डी. और आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर लेकर निर्धारित सेंटर पर भेजे। साथ ही गोल्डन कार्ड जिला अस्पताल में कियोस्क कक्ष क्रमांक 11 में बनाये जा रहे है। बैठक में बताया गया है कि गोल्डन कार्ड बनवाने के बाद हितग्राही शासन द्वारा चिन्हित अस्पतालों में अपना इलाज निःशुल्क करवा सकते है। इस योजना के अंतर्गत एक परिवार में एक वित्तीय वर्ष में 5 लाख तक का केशलेस निःशुल्क इलाज किया जाता है। अधिक जानकारी व लाभ के लिए निःषुल्क हेल्प लाईन 18002332085 व 14555 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.एस.चौहान डीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग से आरती सिंह सिविल सर्जन डॉ. आ.ेपी. जुगतावत, लोक सेवा केन्द्र प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह जादम उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment