Thursday, 17 December 2020

कुल 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 6 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए

 कुल 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 6 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए

खण्डवा 17 दिसम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि गत चौबीस घंटे में जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अब तक कुल 2030 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। उल्लेखनीय है कि गत चौबीस घंटे में 6 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब तक जिले में कुल 2149 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक कुल 55502 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 51969 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 

No comments:

Post a Comment