AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 19 December 2020

पैक हाउस, कोल्ड स्टोरेज व ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना हेतु करें आवेदन

 पैक हाउस, कोल्ड स्टोरेज व ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना हेतु करें आवेदन

खण्डवा 19 दिसम्बर, 2020 - उप संचालक उद्यानिकी श्री राजू बड़वाया ने बताया कि खण्डवा जिले को केन्द्रीय क्षेत्रीय एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड योजना के तहत पैक हाउस, कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड रूम, सॉर्टिंग एण्ड ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना के लिए हितग्राहियों को मदद दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इनकी स्थापना के लिए बैंक से ऋण व अनुदान की सुविधा मिलेगी। इच्छुक व्यक्ति जेल रोड स्थित उद्यानिकी कार्यालय में अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में सम्पर्क कर सकते है। 

उप संचालक उद्यानिकी ने बताया कि पैक हाउस स्थापना के लिए इकाई लागत 4 लाख रूपये है, इसके लिए 3 हितग्राहियों को मदद दी जायेगी। इसी तरह कोल्ड रूम स्थापना के लिए 15 लाख रूपये प्रति इकाई दर से हितग्राही को मदद दी जायेगी, जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान रहेगा। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के 3 व अनुसूचित जाति वर्ग के 1 हितग्राही को मदद दी जायेगी। इसी तरह कोल्ड स्टोरेज की स्थापना के लिए 4 करोड़ रूपये प्रति हितग्राही दर से 1 हितग्राही को मदद दी जायेगी। सॉर्टिंग एण्ड ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना के लिए 15 लाख रूपये प्रति इकाई दर से कुल 4 हितग्राहियों को मदद दी जायेगी, जिनमें 3 सामान्य वर्ग के तथा 1 अनुसूचित जाति वर्ग का हितग्राही शामिल रहेगा। इसके अलावा मोबाइल या मिनीमल प्रोसेसिंग इकाई के लिए 25 लाख रूपये प्रति इकाई दर से 4 हितग्राहियों को मदद दी जायेगी, जिनमें सामान्य वर्ग के 3 तथा 1 अनुसूचित जाति वर्ग का हितग्राही शामिल रहेगा। 

No comments:

Post a Comment