विकासखण्ड व पंचायत स्तर पर आयोजित हुए किसान सम्मेलन
खण्डवा 18 दिसम्बर, 2020 - किसानों को केन्द्र सरकार द्वारा पिछले दिनों बनाए गए 3 नए कृषि कानूनों के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों, विकासखण्डों व ग्राम पंचायत स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित किए गए। इसी क्रम में खण्डवा के गौरीकुंज सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नृेतत्व में केन्द्र सरकार किसानों के हित में दिन रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी राजनैतिक दल 3 नए कृषि कानूनों के बारे में किसानों को गलत जानकारी दे रहे है। इन कानूनों के लागू होने से देश की कोई भी कृषि उपज मण्डी बंद नहीं होगी और न ही समर्थन मूल्य व्यवस्था बंद होगी। विधायक श्री वर्मा ने कहा कि अब किसान अपने घर से ही फसल बेच सकेंगे, फसल बेचने के लिए मण्डी जाना जरूरी नही होगा। किसान को जहां अधिकतम मूल्य मिलेगा वह अपनी फसल वहां बेच सकेगा। उन्होंने किसानों से जैविक अपनाने की अपील की, जिससे कि आने वाली पीढि़यों को रसायनिक खाद व कीटनाशक से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। कार्यक्रम में श्री हरिश कोटवाले सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे। इसी तरह के कार्यक्रम पंधाना, खालवा, हरसूद, खण्डवा मण्डी में भी आयोजित किए गए।

No comments:
Post a Comment