AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 8 December 2020

प्रभात फेरी के माध्यम से ‘‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज‘‘ संदेश दिया

 प्रभात फेरी के माध्यम से ‘‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज‘‘ संदेश दिया


खण्डवा 8 दिसम्बर, 2020 - बदलते परिवेश में जनमानस के लिये स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आज की दैनंदनी में योग को शामिल करना अति आवश्यक हो गया हैं। भावी पीढी पर इसका असर न पडे इसके लिये जनसमुदाय को भी जागरूक करना जरूरी सा हो गया हैं। इसी कडी में नेहरू युवा केन्द्र खण्डवा, खेल और युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन एवं स्वैच्छिक संगठनो के युवाओ द्वारा फिट इण्डिया मूवमेंट अभियान के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान एडिशनल एसपी श्रीमती सीमा अलावा, जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक, नेहरू युवा केन्द्र खण्डवा, जिला खेल अधिकारी सुश्री रूचि शर्मा, रक्षित निरीक्षक पुलिस श्री पुरूषोत्तम विश्नोई, शिक्षा विभाग क्रीडा अधिकारी श्रीमती कटियार, खेल एवं युवा संघ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे। 

  एडिशनल एसपी श्रीमती सीमा अलावा ने हरी झण्डी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी में आकर्षक नारे ‘‘फिट इण्डिया - हिट इण्डिया‘‘, ‘‘फिटनेस का डोज - आधा घंटा रोज‘‘ आदि अन्य प्रमुख नारे लगाते हुए युवा, महिलाओं का दल शहर के मध्य स्थित गुरू गोविन्द सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से वापस स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि फिटनेस के लिए आधा घंटा प्रतिदिन खेल जोगिंग, वाकिंग , रनिंग , एक्सरसाइज करनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment