खुशियों की दास्ताँ
लॉकडाउन ने किया बर्बाद, तो सरकारी मदद से फिर शुरू किया व्यवसाय
ग्रामीण स्ट्रीट वेण्डर योजना बनी वरदान
खण्डवा 21 दिसम्बर, 2020 - कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्र में जिन छोटे व्यवसाईयो के धंधे चौपट हो गए थे, ऐसे परेशान जरूरतमंद व गरीब ग्रामीणों की मदद के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना प्रारंभ की गई है। ग्रामीण स्ट्रीट वेण्डर्स को उनका व्यवसाय फिर से शुरू करने के लिए सरकार ने 10-10 हजार रूपये की ब्याजमुक्त सहायता राशि वितरित करने का सराहनीय कार्य किया है। ग्राम भावसिंगपुरा के श्री गणेश स्वसहायता समूह की सदस्य श्रीमती मालती मालाकार ने बताया कि वह सिलाई का व्यवसाय करती थी, लॉकडाउन के दौरान उनका सिलाई का व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया था। मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत मालती मालाकार को फिर से अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मदद मिली। मालती ने इस सरकारी मदद से सिलाई के साथ साथ ब्यूटीपॉर्लर का छोटा व्यवसाय भी शुरू करने का निर्णय लिया है। मालती बताती है कि गांव में सिलाई व ब्यूटी पॉर्लर के इस छोटे से व्यवसाय से वह इतना कमा लेती है कि परिवार का पालन पोषण बहुत अच्छी तरह हो जाता है।
No comments:
Post a Comment