AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 10 December 2020

स्वास्थ्य कर्मियों व डॉक्टर्स को दिया गया पल्स पोलियो अभियान संबंधी प्रषिक्षण

 स्वास्थ्य कर्मियों व डॉक्टर्स को दिया गया पल्स पोलियो अभियान संबंधी प्रषिक्षण 

खण्डवा 10 दिसम्बर, 2020 - आगामी 17 जनवरी 2021 पल्स पोलियो अभियान के तहत 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी। इस अभियान से पूर्व सिविल सर्जन सभाकक्ष में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत सभी बीएमओ, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिवसीय प्रषिक्षण गुरूवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। डब्ल्यू.एच.ओ. के सर्वेलेंस ऑफिसर डॉ. राहुल कामले ने प्रजेंटेषन के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सभी बीएमओ से कहां कि जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई जाना जो 17 जनवरी को बूथ पर एवं 18 व 19 जनवरी को कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पिलाई जायेगी इसके लिए अपने क्षेत्र जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सूक्ष्म कार्ययोजना बनाई जावे और उसमें ईट भट्टे, निर्माण स्थल, वन एवं पहुंच विहिन ग्रामों आदि को सम्मिलित करें। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अनिल तंतवार ने पिछले राउण्ड लक्षित बच्चों की जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी जन्म से 5 वर्ष तक का बच्चा पोलियो दवा पीने से वंचित न रहे। प्रषिक्षण में जिला स्वास्थ्य अधिकारी एन.के. सेठिया, प्रोफेसर डॉ. सपना वर्मा, डॉ. भूषण बांडे आदि उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment