Monday, 21 December 2020

शासकीय योजना में अनियमितता करने पर पंचायत सचिव निलंबित

 शासकीय योजना में अनियमितता करने पर पंचायत सचिव निलंबित

खण्डवा 21 दिसम्बर, 2020 - शासकीय योजनाओं में अनियमितता पाए जाने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत जामनिया खुर्द के तत्कालीन पंचायत सचिव संजय यादव को निलंबित करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने बताया कि निलंबित पंचायत सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत खालवा में रहेगा तथा इन्हें शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत जामनिया खुर्द के ग्राम खेरी दूधकंुडिया निवासी संतराम की मृत्यु गत वर्ष हो गई थी। मृतक का पंजीयन कर्मकार मण्डल योजना में था, जबकि सचिव द्वारा मृतक का आवेदन संबल योजना के तहत प्रस्तुत किया गया, जिससे पीडि़त परिवार को समय पर भुगतान नही हो सका। सचिव की इस लापरवाही पर उसे निलंबित किया गया। 

No comments:

Post a Comment