जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न
खण्डवा 17 दिसम्बर, 2020 - जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक गुरूवार को कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोषन कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती आरती सिंह, सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत सहित स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के विकासखण्ड एवं सेक्टर स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता के हितग्राही को समय पर भुगतान किया जाना सुनिष्चित करें। एस.एन.सी.यू में कम वज़न के भर्ती बच्चों की खोज की जावें और उन क्षेत्र की आषा और स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निर्देर्षित करें कि कारण का पता लगाकर उचित देखभाल की जावें। जननी सुरक्षा योजना और परिवार कल्याण नसबंदी हितग्राहियों का समय पर भुगतान नहीं करने के कारण खालवा लेखा प्रबंधक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने एवं 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देष कलेक्टर श्री द्विवेदी ने दिये। उन्होंने क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बीएमओ को दिसम्बर अंत तक लक्ष्य के अनुसार उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए। गर्भवति महिलाओं का शीघ्र पंजीयन कर उनको दी जाने वाली सेवायें प्रदान की जाए। साथ ही जिन क्षेत्र में गर्भवती का पंजीयन कम हुआ है वहां खोजकर गर्भवतियों का पंजीयन करना सुनिष्चित करें। इस दौरान कलेक्टर श्री द्विवेदी ने एन.आर.सी. में भर्ती बच्चों और परिवार कल्याण कार्यक्रम, मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, अधत्व निवारण कार्यक्रम, मातृ एवं षिषु मृत्यु, असंचारी रोग की उपलब्धि की भी समीक्षा की। बैैठक उन्होंने सभी बीएमओ को निर्देष दिये कि दिये गए लक्ष्य अनुसार सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की उपलब्धि पूर्ण करें।
No comments:
Post a Comment