AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 19 December 2020

आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड ग्रामीण क्षेत्र में भी बनाये जा रहे

 आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड ग्रामीण क्षेत्र में भी बनाये जा रहे

खण्डवा 19 दिसम्बर, 2020 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी के निर्देषानुसार ग्राम स्तर पर आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे है। ये गोल्डन कार्ड जिले की ग्राम पंचायतों में स्थित कियोस्क सेंटर व लोक सेवा केन्द्रों पर बनाये जा रहे है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस कार्य में मैदानी क्षेत्र के आषा, ए.एन.एम., स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सुपरवाईजर हितग्राहियों चिन्हित कर सेंटर पर आवष्यक दस्तावेज परिवार की समग्र आई.डी. और आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर लेकर इन केन्द्रों पर भेज रहे है। इस योजना के पात्र हितग्राहियों में सामाजिक, आर्थिक एवं जाति गणना में चिन्हित वंचित श्रेणी के परिवार तथा खाद्य पात्रता पर्ची धारक और असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत मजदूर परिवार सम्मिलित है। गोल्डन कार्ड बनवाने के बाद शासन द्वारा चिन्हित अस्पतालों में अपना इलाज निःशुल्क करवा सकते है। इस योजना के अंतर्गत एक परिवार में एक वित्तीय वर्ष में 5 लाख तक का केशलेस निःशुल्क इलाज किया जाता है। अधिक जानकारी व लाभ के लिए निःषुल्क हेल्पलाईन नम्बर 18002332085 व 14555 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment