Wednesday, 9 December 2020

कर्त्तव्य में लापरवाही पर बीएलओ को नोटिस जारी

 कर्त्तव्य में लापरवाही पर बीएलओ को नोटिस जारी

खण्डवा 9 दिसम्बर, 2020 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ की ड्यूटी मतदान केन्द्रों पर लगाई गई है। सभी बीएलओ आगामी 24 दिसम्बर तक मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति प्राप्त कर रहे है। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर रैदास वार्ड स्थित मतदान केन्द्र की बीएलओ एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती इंदिरा रायकवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब दो दिवस में चाहा गया है, जवाब संतोषप्रद न होने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

No comments:

Post a Comment