प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर में मानसिक स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
खण्डवा 19 दिसम्बर, 2020 - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संजय नगर खंडवा में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 72 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां श्री संजय इंगले मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा दी गई। शिविर में श्रीमती नेहा श्रीवास्तव मेडिकल ऑफिसर द्वारा मनोरोग से संबंधित तकलीफ होने पर तत्काल दिखाने हेतु कहा गया। मानसिक स्वास्थ्य शिविरों में उपस्थित नागरिकों को मानसिक रोगों के लक्षणों के बारे में बताया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि मानसिक रोगों के प्रमुख लक्षणों में तनाव, उदासी, घबराहट, चिंता, मायूसी, क्रोधित, बहकी बहकी बातें करना, अकेले में आवाज सुनना, नकारात्मक व आत्महत्या के विचार याददाश्त, एकाग्रता में कमी, शराब, सिगरेट, तंबाकू , गुटका, नींद का कम या ज्यादा होना, सरदर्द, माइग्रेन, सीमा से अधिक उत्तेजना एवं चंचलता, अपने आप में खोए रहना, अकेले में आवाज सुनाई देना, शक करना, अकेले में बड़बड़ाना, हंसना, बातें करना शामिल है।

No comments:
Post a Comment