AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 14 December 2020

हनुवंतिया जल महोत्सव के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई

 हनुवंतिया जल महोत्सव के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई

खण्डवा 14 दिसम्बर, 2020 - अगले एक माह तक हनुवंतिया में आयोजित होने वाले जल महोत्सव के दौरान वहां आने वाले पर्यटकों को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. एस. चौहान ने बताया कि प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक के लिए डॉ. अरविंद चौहान की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक के लिए डॉ. रविन्द्र दोगाया एवं रात्रि 8 से सुबह 8 बजे तक के लिए डॉ. सुनिल लोमडे को हनुवंतिया में तैनात किया गया है। इन चिकित्सकों को निर्देश दिए गए है कि वे अपना रिलीवर आने के बाद ही ड्यूटी छोड़कर जाये। इसके अलावा आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. शहजाद अंसारी , डॉ. संजय पटेल, डॉ. आसिफ खान, की ड्यूटी भी हनुवंतिया स्थित अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र में लगाई गई है। साथ ही फार्मासिस्ट डॉ. अजयनंद कचेर, एमपीडब्ल्यू श्री अनिल नामदेव, श्री अशोक राठौर, श्री दिनेश परते, श्री कमलेश वर्मा, श्री रामचरण चौहान, श्री उमेन्द्र सिंह मण्डलोई, तथा ड्रेसर श्री भागीरथ झडान्या व वार्डबॉय श्री जमशेर खान की भी ड्यूटी हनुवंतिया में लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment