Monday, 14 December 2020

कुल 9 मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव, 4 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए

 कुल 9 मरीजों की रिपोर्ट पाॅजिटिव, 4 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए

खण्डवा 14 दिसम्बर, 2020 - एपिडिमियोलाॅजिस्ट डाॅ. योगेश शर्मा ने बताया कि गत चैबीस घंटे में जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अब तक कुल 1996 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। उल्लेखनीय है कि गत चैबीस घंटे में 9 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव पाई गई। अब तक जिले में कुल 2129 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आ चुकी है। अब तक कुल 54402 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 51124 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।


No comments:

Post a Comment