कुल 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 1 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए
खण्डवा 10 दिसम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि गत चौबीस घंटे में जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 1 मरीज डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अब तक कुल 1975 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। उल्लेखनीय है कि गत चौबीस घंटे में 9 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब तक जिले में कुल 2090 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक कुल 52760 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 49399 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। गत चौबीस घंटे में 1 मरीज की मृत्यु कोविड संक्रमण से हुई है। इस तरह अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 58 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment