कुल 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव, 8 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए
खण्डवा 9 दिसम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि गत चौबीस घंटे में जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 8 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, इस तरह अब तक कुल 1974 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। उल्लेखनीय है कि गत चौबीस घंटे में 5 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अब तक जिले में कुल 2081 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक कुल 52345 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 48841 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
No comments:
Post a Comment