AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 8 December 2020

3 अपराधी जिला बदर

 3 अपराधी जिला बदर 

खण्डवा 8 दिसम्बर, 2020 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर 3 अपराधियों को जिला बदर करने के आदेष जारी किए है। जारी आदेष के अनुसार अपराधी सादिक पिता रहमान निवासी सोनी मोहल्ला खालवा, राजू पिता इंदरगिर निवासी डुल्हार फाटा पंधाना एवं ऋषि उर्फ खुरमीत पिता गुरदीपसिंह निवासी नर्मदा नगर थाना मूंदी को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए है। इस अवधि में ये जिला बदर अपराधी खण्डवा जिले के साथ साथ बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बैतूल, हरदा एवं इंदौर जिले की सीमाओं में भी प्रवेश नही कर सकेगा।

No comments:

Post a Comment