3 अपराधियों पर इनाम घोषित
खण्डवा 21 दिसम्बर, 2020 - पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने कोतवाली थाने के 2 फरार आरोपी रसीद पिता फरीद तथा गुल्लु उर्फ बसीर खान दोनों निवासी विजय पैलेस इंदौर पर 5-5 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा एक अन्य फरार आरोपी बाबूलाल पिता छगन निवासी डाभिया पर 3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने में मदद करेगा या इन्हें गिरफ्तार कराने के लिए जरूरी सूचना देगा उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का होगा। इन अपराधियों से संबंधित सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम के फोन नम्बर 0733-2222690 तथा 7049101036 अथवा एसडीओ पुलिस हरसूद के फोन नम्बर 07327-272440 पर अथवा थाना प्रभारी हरसूद के फोन नम्बर 07327-272251 या 9479994721 तथा नगर पुलिस अधीक्षक खण्डवा के मोबाइल नम्बर 9479994703 पर दी जा सकती है।
No comments:
Post a Comment