AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 December 2020

नगरीय निकाय निर्वाचन में खण्डवा शहर के लिए 21 सेक्टर अधिकारी नियुक्त

 नगरीय निकाय निर्वाचन में खण्डवा शहर के लिए 21 सेक्टर अधिकारी नियुक्त 

खण्डवा 11 दिसम्बर, 2020 - नगरीय निकाय आम चुनाव को व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने 21 अधिकारियों को सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त करने के आदेश जारी किए है। इन अधिकारियों को निर्देष दिए गए है कि निर्वाचन कार्य के दौरान होने वाली कोई भी घटना की जानकारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सेक्टर मजिस्टेट या थाना प्रभारियों को तत्काल देते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 0733-2231568 पर सूचित करेंगे। सेक्टर अधिकारी अपने अपने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर रिपोर्ट संबंधित क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।

जारी आदेश अनुसार वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 के लिए सेक्टर अधिकारी प्रभारी अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. आरती सिंह को नियुक्त किया गया है। जबकि वार्ड नम्बर 3 व 4 के लिए उपायुक्त सहकारिता श्री के. पाटनकर को, वार्ड नम्बर 5 व 6 के लिए सहायक यंत्री श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी को, वार्ड नम्बर 7 व 8 के लिए उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता को, वार्ड नम्बर 9 के लिए सहायक यंत्री श्री भानु कुमार आशापुर को, वार्ड नम्बर 10, 15 व 17 के लिए कार्यपालन यंत्री श्री अविनाश दिवाकर को, वार्ड नम्बर 11 व 14 के लिए सहायक यंत्री श्री जय पाटीदार को, वार्ड नम्बर 12, 13 एवं 16 के लिए सीडीपीओ श्री नंदराम चौहान को, वार्ड नम्बर 18, 20 व 21 के लिए कार्यपालन यंत्री श्री सतीश शर्मा को, वार्ड नम्बर 19, 22 व 42 के लिए श्रम पदाधिकारी श्री ए.एस. अलावा को सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। 

इसके अलावा वार्ड नम्बर 23, 24 व 25 के लिए कार्यपालन यंत्री श्री प्रदीप कुमार मेहता को, वार्ड नम्बर 26 व 27 के लिए उप संचालक श्री मोहन सिंह मुजाल्दा को, वार्ड नम्बर 28 व 30 के लिए सहायक संचालक मत्स्य उद्योग विभाग श्री ओम प्रकाश वर्मा को, वार्ड नम्बर 29 व 31 के लिए उप संचालक कृषि श्री ए.एस सोलंकी को सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 32, 33 व 34 के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. पटेरिया, वार्ड क्रमांक 39, 40 व 41 के लिए महा प्रबंधक एनएचडीसी श्री उल्लास पाटनकर, वार्ड क्रमांक 35 व 37 के लिए सीडीपीओ श्री आर.एस. सिसोदिया, वार्ड क्रमांक 36 व 38 के लिए डीपीसी श्री पी.एस. सोलंकी, वार्ड क्रमांक 43, 44 व 45 के लिए उद्यान विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह चौहान, वार्ड क्रमांक 46, 47 व 48 के लिए उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश श्रीमती कविता नागर तथा वार्ड क्रमांक 49 व 50 के लिए श्री रामलाल पगारे सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 5 अधिकारियों को रिजर्व सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है, उनमें दुग्ध संघ के प्रबंधक श्री एस.के. कराहे, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी श्री पी.पी. सिंह, नापतौल निरीक्षक श्री आर.पी. गजभिये, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल तथा पीएचई के सहायक यंत्री श्री बंशीधर भारद्वाज शामिल है। 

No comments:

Post a Comment