Monday, 14 December 2020

हनुवंतिया में ‘‘जल महोत्सव‘‘ का शुभारंभ 15 दिसम्बर को

 हनुवंतिया में ‘‘जल महोत्सव‘‘ का शुभारंभ 15 दिसम्बर को 

मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे शुभारंभ

खण्डवा 14 दिसम्बर, 2020 - जिले के हनुवंतिया पर्यटन स्थल पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जल महोत्सव का आयोजन होगा। यह महोत्सव 15 दिसम्बर 2020 से 15 जनवरी 2021 के बीच आयोजित होगा। जल महोत्सव का शुभारंभ 15 दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे। इस कार्यक्रम के प्रसारण की भी व्यवस्था की जायेगी। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने सोमवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हनुवंतिया में अस्थाई चिकित्सालय व एम्बूलेंस की व्यवस्था करने तथा डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मूंदी को हनुवंतिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए तथा विद्युत सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को टेंट सिटी में विद्युत कनेक्शन की जांच कर प्रमाण पत्र देने के लिए कहा। 

No comments:

Post a Comment