12 से 14 दिसम्बर तक मण्डी में कपास की खरीदी बंद रहेगी
खण्डवा 11 दिसम्बर, 2020 - मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस कारण कपास का ज्यादा स्टाक हो जाने से भारतीय कपास निगम ने 12 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक खण्डवा मंडी में कपास की खरीदी बंद की गई है। कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव ने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि जो किसान भाई भारतीय कपास निगम को कपास बेचना चाहते है वह इस अवधि में खण्डवा मंडी में कपास नहीं लायें। मण्डी सचिव ने बताया कि व्यापारियों की कपास की खरीदी पूर्ववत् खण्डवा मंडी में चालू रहेगी।
No comments:
Post a Comment