Tuesday, 10 November 2020

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मतगणना सम्पन्न होने पर सभी का आभार प्रकट किया

 कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मतगणना सम्पन्न होने पर सभी का आभार प्रकट किया

खण्डवा 10 नवम्बर, 2020 - मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मतगणना मंगलवार को स्थानीय डाइट परिसर में सम्पन्न हुई। मतगणना व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने मतगणना व्यवस्था में लगे जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, अभ्यार्थियों व मीडिया प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने मतगणना सफलता पूर्वक सम्पन्न होने पर सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है। 

No comments:

Post a Comment