मांधाता विधानसभा क्षेत्र से बी.जे.पी. के श्री नारायण पटेल निर्वाचित घोषित
खण्डवा 10 नवम्बर, 2020 - विधानसभा उप निर्वाचन के लिए मांधाता विधानसभा क्षेत्र की मतगणना स्थानीय डाइट परिसर में मंगलवार को सम्पन्न हुई। मतगणना पश्चात मांधाता विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त परिणाम अनुसार सर्वाधिक मत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री नारायण पटेल को 80394 मत प्राप्त हुए तथा उन्हें रिटर्निंग अधिकारी श्री चन्दर सिंह सोलंकी ने निर्वाचित घोषित किया। अन्य अभ्यार्थियों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्री उत्तम पाल राजनारायण सिंह पुरनी को 58265, बहुजन समाज पार्टी के श्री जितेन्द्र वासन्दे को 1561 तथा निर्दलीय प्रत्याशी श्री अकरम खान को 1067, श्री अनार सिंह आदिवासी को 417, श्री गजराज सिंह को 384, श्री राव जितेन्द्र सिंह राव शैलेन्द्र सिंह को 6583, श्री शेख जाकीर (सिपाही) को 425 मत प्राप्त हुए। नोटा को कुल 1652 मत प्राप्त हुए। मतगणना में कुल विधिमान्य मत 150748 पाए गए। मतगणना के दौरान प्रतिक्षेपित मतों की संख्या 127 तथा निविदत्त मतों की संख्या 1 पाई गई।
कुल 683 डाक मतपत्रों की गिनती हुई
मतगणना के दौरान 683 डाक मतपत्रों की गिनती की गई, जिसमें श्री उत्तमपाल सिंह को 252, श्री नारायण पटेल को 390 मत प्राप्त हुए। श्री जितेन्द्र वासन्दे को 8 तथा श्री अकरम खान को 6, श्री अनार सिंह आदिवासी को 2, श्री गजराज सिंह को 4, श्री राव जितेन्द्र सिंह राव शैलेन्द्र सिंह को 17, श्री शेख जाकीर (सिपाही) को 2 मत प्राप्त हुए व नोटा को कुल 2 मत प्राप्त हुए।
No comments:
Post a Comment