AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 5 October 2020

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

 कलेक्टर श्री द्विवेदी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण



खण्डवा 5 अक्टूबर, 2020 -  मांधाता विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, एसडीएम खण्डवा श्री संजीव केशव पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े के अलावा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री झानिया, नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने इस दौरान स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल के बाहर बेरिकेटिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल के बाहर बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान चिन्हित किया। उन्होंने मतगणन स्थल के बाहर विभिन्न स्थानों पर ड्रोप गेट लगाकर वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण लगाने के लिए कहा। उन्होंने विधानसभा उप निर्वाचन के लिए ईव्हीएम व चुनाव सामग्री वितरण तथा मतदान पश्चात मतदान दलों से वापस ईव्हीएम व चुनाव सामग्री जमा कराने के लिए पर्याप्त संख्या में काउंटर बनाने के निर्देश भी उपस्थित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए मतदान दलों के कर्मचारियों के बैठने के लिए एक बड़ा टेंट लगाकर उसमें दूर दूर बैठने की व्यवस्था के लिए भी कहा।

No comments:

Post a Comment