वीवीपेट व ईव्हीएम का प्रथम रेण्डमाइजेशन सम्पन्न
खण्डवा 5 अक्टूबर, 2020 - मांधाता विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन के लिए प्रयुक्त होने वाली ईव्हीएम मशीन तथा वीवीपैट मशीनों के प्रथम रेण्डमाइजेशन का कार्य ईएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े , एनआईसी के डीआईओ श्री प्रदीप पाटीदार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने इस दौरान बताया कि मांधाता विधानसभा क्षेत्र के कुल 293 मतदान केन्द्रों के लिए आयोग के प्रावधानों के अनुसार मतदान केन्द्रों की संख्या का 150 प्रतिशत वीवीपैट मशीन व 140 प्रतिशत ईव्हीएम मशीन ईएमएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से चिन्हित की जायेगी। इन मशीनों को राजनैतिक दलों की उपस्थिति में निर्वाचन कार्यालय के वेयर हाउस से निकालकर डाइट स्थित स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा।
No comments:
Post a Comment