Thursday, 15 October 2020

विकलांग, वृद्धजन व कोविड प्रभावित मरीजों को मिलेगी डाक मतपत्र की सुविधा

 विकलांग, वृद्धजन व कोविड प्रभावित मरीजों को मिलेगी डाक मतपत्र की सुविधा
835 मतदाताओं ने डाक मतपत्र के लिए दी सहमति 

खण्डवा 15 अक्टूबर, 2020 - खण्डवा जिले के माधांता विधानसभा क्षेत्र में 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 से पीडि़त मरीजों, 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध मतदाता व निःशक्तजनों को मतदान के दिन परेशानी न हो इसलिए उन्हें डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। मांधाता क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 2427 लोग मतदाता सूची में दर्ज है, जिसमें से 532 मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र के लिए सहमति दी गई है। इसी तरह शारीरिक विकलांगता वाले कुल 1626 व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज है, जिसमें से 303 ने डाक मतपत्र सुविधा का लाभ उठाने के लिए सहमति व्यक्त की है। कोविड-19 प्रभावित कोई भी मतदाता ने मांधाता क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए सहमति व्यक्त नहीं की है। इस तरह कुल 835 मतदाता डाक मतपत्र सुविधा का लाभ 3 नवम्बर को होने वाले मतदान के दौरान उठा सकेंगे। 

No comments:

Post a Comment