AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 4 October 2020

6 मरीज कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए

 6 मरीज कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए

खण्डवा 4 अक्टूबर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि रविवार को जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 6 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, इस तरह अब तक कुल 1397 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि गत चौबीस घंटे में 16 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। अब तक जिले में कुल 1570 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। उल्लेखनीय है कि रविवार को कुल 89 मरीजों के सेम्पल जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजे गए है, इस तरह अब तक कुल 28337 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 25823 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 

No comments:

Post a Comment