AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 4 October 2020

16 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

 16 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

खण्डवा 4 अक्टूबर, 2020 - मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में शनिवार रात को कुल 13 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, वे पंधाना तहसील के ग्राम चमाटी, ओंकारेश्वर वार्ड क्रमांक 9, हरसूद के वार्ड क्रमांक 4, ग्राम पिपलानी हरसूद, ग्राम लखोरा खालवा, खण्डवा नगर के मोघट रोड बाहेती कॉलोनी, विद्या नगर, माता चौक एवं जिला जेल, हाटकेश्वर वार्ड, शनि मंदिर के 1-1 तथा राम नगर निवासी के 2 मरीज शामिल है। इसके अलावा जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से 3 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे ग्राम खिड़गांव हापला, विठ्ठल मंदिर बाम्बे बाजार के पास, माता चौक खण्डवा के निवासी है।

No comments:

Post a Comment