AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 5 September 2020

सभी लोग मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन करें

 सभी लोग मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन करें
कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मीडिया के माध्यम से नागरिकों से अपील की

खण्डवा 5 सितम्बर, 2020 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग के निर्धारित प्रावधानों का पालन जरूर करें। उन्होंने कलेक्ट्रेट में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि खण्डवा जिले में पॉजिटिव रिपोर्ट की संख्या 1 हजार से अधिक हो चुकी है, ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन सख्ती से कराये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में मास्क लगाकर घर से निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों को सख्ती से लागू कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 10-15 पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। संक्रमण से बचने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों के साथ साथ नागरिकों को भी अपने स्तर पर सावधानी बरतना होगी। 

मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि राजनैतिक सभाओं में सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन कराने के लिए राजनैतिक दलों के साथ आगामी दिनों में होने वाली बैठक में राजनैतिक दलों को समझाइश दी जायेगी। उन्होंने बताया कि गत दिनों अतिवर्षा से हुई फसल क्षति का सर्वे कृषि व राजस्व विभाग के अमले द्वारा किया जा रहा है। सर्वे के दौरान क्षतिग्रस्त फसल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराने के निर्देश भी दिए गए है। उन्होंने बताया कि सारा एप से फसल नुकसान का आकलन किया जायेगा। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार स्कूलों को केवल ट्यूशन फीस ही लेना है, इसके अलावा स्कूल कोई शुल्क नहीं ले सकते। 

No comments:

Post a Comment