Thursday, 10 September 2020

बाल आयोग की बेंच के दौरान प्राप्त शिकायतों के निराकरण संबंधी बैठक आज

 बाल आयोग की बेंच के दौरान प्राप्त शिकायतों के निराकरण संबंधी बैठक आज

खण्डवा 10 सितम्बर, 2020 - राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बेंच के दौरान प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी 11 सितम्बर को करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती अंशुबाला मसीह ने बताया कि यह बैठक सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

No comments:

Post a Comment