Thursday, 10 September 2020

बाल शक्ति पुरस्कार हेतु आवेदन 15 सितम्बर तक आमंत्रित

 बाल शक्ति पुरस्कार हेतु आवेदन 15 सितम्बर तक आमंत्रित

खण्डवा 10 सितम्बर, 2020 - भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बाल शक्ति पुरस्कार प्रदान किया जाता है तथा बच्चों के विकास, सुरक्षा एवं कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं को बाल कल्याण पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अंशुबाला मसीह ने बताया कि पुरस्कार के मार्गदर्शिका तथा आवेदन इत्यादि के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश भारत सरकार की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ूूूण्दबं.ूबकण्दपबण्पद पर देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, जनपद पंचायत परिसर, सिविल लाइन खण्डवा में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है।

No comments:

Post a Comment